NEWS : जन आक्रोश यात्रा के 14 को सिरोही में प्रवेश को लेकर तैयारी बैठक संपन्न, भाजपा नगर कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी, यात्रा में अधिकाधिक आमजन की सहभागिता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी, पढ़े अब्दुल अली की खबर
सिरोही। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की विफलताओं और पिछले 4 साल के अराजकता भरे वातावरण के विरुद्ध भाजपा की प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा के सिरोही में 14 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर बैठक में कार्य योजना बनाई।
भाजपा सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत और गांव ढाणी होते हुए जन आक्रोश यात्रा 14 दिसम्बर को सिरोही मुख्यालय पहुंचेगी जहां चार नुक्कड़ सभाओं के साथ दो जन चौपाल के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि आक्रोश यात्रा को आमजन का भारी समर्थन मिल रहा है और जगह-जगह लोग यात्रा में सहभागिता निभाकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त कर रहे हैं। यात्रा के आयोजन के सिलसिले में स्थानीय भटियानी माता मंदिर प्रांगण में शनिवार रात्रि आयोजित बैठक में नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने सभी को यात्रा के उद्देश्य से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और गहलोत सरकार की सत्ता की आपसी लड़ाई और गांधी परिवार की आवभगत में उलझे रहने के कारण उपजी समस्याओं और अवरुद्ध विकास के साथ-साथ आज प्रदेश अपराध व बलात्कार की घटनाओं के मामलों में पहले पायदान पर है। नगर अध्यक्ष ने सभी से कांग्रेस सरकार के झूठे वादों और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा प्रहार करने के लिए और जनाक्रोश यात्रा से जुड़ने के लिए 8140200200 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की। इसी प्रकार यात्रा के जिला सहसंयोजक एडवोकेट अशोक पुरोहित ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान सरकार के 4 साल की विफलताओं से त्रस्त जनता का दुख दर्द जानने का भी कार्य किया जा रहा है वही उनके समस्याओं का पत्रक के माध्यम से संकलन करके लोगों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक लोगों को यात्रा से जोड़ने के लिए जुटने की गुजारिश की।
पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, नगर महामंत्री जब्बारसिंह चौहान, एडवोकेट वीरेंद्र एम चौहान, ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण राठौड़ आदि ने सुझाव देकर शहर के मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजन का सुझाव दिया। प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, सोशल मीडिया के हितेंद्र ओझा, नगर मंत्री अजय भट्ट,महेंद्र माली, पार्षद गीता पुरोहित आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहां की सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहकर कार्य करेंगे।
यात्रा में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला व नगर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक रणछोड़ प्रजापत, कपूराराम पटेल, गोविंद सेनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के इरशाद खान, माणकचंद सोनी, शैतानसिंह परमार, प्रवीण पुरोहित आदि मौजूद थे।