BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 5:47 pm
NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय इंटर जिंक नगर क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, महिला टीम के बीच खेले गये लीग मैच, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा जिंक नगर में लोकेशन हेड दीपक सपोरी के निर्देशन में आयोजित 15 दिवसीय इंटर जिंक क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष यूनिट वन इकाई प्रधान कमोद सिंह है। टूर्नामेंट में  27 टीमें भाग ले रही है, जिसमें महिलाओं , सीनियर प्लेयर्स, जिंक स्कूल के बच्चों की टीम के साथ स्कूल स्टाफ की टीम  भी शामिल हैं। टूर्नामेंट लेदर बॉल एवं टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। रविवार को महिला टीम के बीच लीग मैच का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रति सपोरी एवं दीपक सपोरी ने टॉस करा मैच की शुरूआत की। जिं़क स्कूल फीमेल टीचर्स एवं फीमेल एम्प्लोयी इलेवन के बीच हुए मैच में टीचर्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 80 रनों का स्कोर खडा किया जिसका पिछा करते हुए फीमेल एम्प्लोयी की टीम ने 12 ओवर में 86 रन बना कर मैच जीत लिया। इस मैच में स्कूल टीचर्स टीम की प्रभा शेखावत ने 27 बॉल में 26 रनों का योगदान दिया जिसमें 6 चौके शामिल थे, उन्हें प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया। फीमेल एम्प्लोयी इलेवन की लक्षिता केवलानी ने 15 बॉल में 17 रन और शीला तिवारी ने 18 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में कॉलोनी लेडीज़ की टीम रॉक और जिंक स्कूल गलर््स द्वारा खेले गये मैच में टीम रॉक ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 79 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में जिंक स्कूल गलर््स की टीम 53 रन ही बना सकी। यह मैच टीम रॉक ने जीता जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच टीम रॉक की जमुना रही, उन्होंने  3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट चटकायें। जिं़क स्कूल की हीनल कोठारी ने 45 गेंदों में 19, एवं त्पनिष्ठा सरकार ने 16 गेंदो में 16 रन बनाएं। टीम रॉक की संगम चौहान ने 14 गेंदो में 15 रन का योगदान दिया जिसमें 2 चौके शामिल है। मैच के दौरान विशाल अग्रवाल, तरुण सोबेला, आयोजन समिति के इंद्रजीत सिंह, विजय राव, महिपाल सिंह, जिंक परिवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। टीमों के बीच लीग मैच के विजेताओं में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE