BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 4:06 pm
KHABAR : कोरोना काल मे रात्रिकालीन 2 बजे शुरू की गई सब्जी मंडी को तत्काल बन्द कर पूर्ववत प्रातः 6 बजे से शुरू की जावे- गुर्जर, पढ़े खबर 

Share On:-

मन्दसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने जिला कलेक्टर गौतमसिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि मन्दसौर की मुख्य सब्जी मंडी की नीलामी व्यवस्था कोरोना काल में रात्रि 2 बजे से प्रारम्भ की गई थी। जिसकों तत्काल प्रभाव से बंद कर पूर्ववत व्यवस्था अनुसार प्रातः 6 बजे से शुरू की जावे।

गुर्जर ने कहा कि रात्रिकालीन व्यवस्था के तहत सब्जी उत्पादक किसानों को अपनी फसलो की वाजिब कीमत भी नही मिल रही है। साथ ही शासन को भी मंडी टैक्स का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गुर्जर ने कहा कि सब्जी उत्पादक किसानों सहित जिले भर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को रात्रि 2 बजे भयंकर सर्दी के मौसम में मंडी आने में असुविधा हो रही हैं।

गुर्जर ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से सब्जी उत्पादक किसानों को सब्जी मंडी नीलामी व्यवस्था में समय परिवर्तन कर राहत प्रदान की जावे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE