BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 6:05 pm
NEWS : इंटर जिंक क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए टेनिस बॉल के सेमीफाइनल मैच, सीएससी पैंथर्स और सीएससी ग्लैडिएटर एवं एसएस और वामन के बीच होंगे अंतिम मुकाबले, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा जिंक नगर में आयोजित इंटर जिंक टूर्नामेंट में टेनिस टूर्नामेंट में सीएससी पैंथर्स ने सीएससी टाइगर्स को 82 पे ऑल आउट किआ और फाइनल में प्रवेश किया। मयंक शर्मा और कप्तान इंद्रजीत ने 27 रनो की नाबाद पारी खेली। सीएससी ग्लैडिएटर ने 110 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में सीएससी रॉयल 109 रन ही बना पाया, जितेंद्र पारीक ने 4 विकेट लिए। बिजनेस पार्टनर के बीच  लीग मैच में एसएस ने यूरोस्माइल को 4 विकेट से हरा के फाइनल में प्रवेश किया वही वामन ने कंपास को 35 रन से हरा के फाइनल में प्रवेश किया। 

दूसरे सेमीफाइनल में सीएससी ग्लैडिएटर ने सीएससी रॉयल्स को 1 रन से हरा के फाइनल में प्रवेश किया। यूरोस्माइल और एस एस के बीच खेले गये मैच में रोशन प्लेयर आफ द मैच रहे, उन्होंने 9 गेंदो में 14 रन बनाएं वहीं 4 ओवर में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए एक मेडन ऑवर, 14 रन देकर 3 विकेट झटकें। एसएस की ओर से मुकेश तेली ने 28 गेंदो में 32 रन बनाए। राहुल दमामी ने 2 ओवर 3 बॉल में 4 रन देते हुए 3 विकेट लिये। यूरोस्माइल की ओर से अंकित ने 23 गेंदो में 18 रन बनाएं, वहीं शंकर गोस्वामी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाएं।यूरोस्माइल ने एसएस को 66 रनो का लक्ष्य दिया जिसे एसएस ने 6 विकेट खोकर पूरा कर लिया। वामन और कम्पास के बीच खेले गए मैच में वामन ने 112 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में कम्पास की पुरी टीम 77 रन पर आउट हो गयी। 

बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच वामन के शंकर को दिया गया जिन्होंने 26 गेंदो में 34 रन बनाएं वहीं 3 ओवर 5 गेंदो में 24 रन देकर 4 विकेट लिये। वामन के स्कोर मेें भरत शर्मा के 16 रन और लकी मेनारिया के 4 ओवर में 3 विकेट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। लोकेशन हेड दीपक सोपोरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष यूनिट वन इकाई प्रधान कमोद सिंह, हेड एचआर अनूप कुमार, ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के तरुण सोबेला, इंद्रजीत सिंह भाटी, नरेन्द्र गहलोत, पुष्कर सिदारा, विमल पण्ड्या, विजय राव, पीएस राठौड एवं दिलीप सिंह सिसोदिया ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE