BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 4:13 pm
NEWS : जिंक नगर में इंटर जिंक क्रिकेट टूर्नामेंट में दीपक सोपोरी और विजय राव की शानदार बल्लेबाजी, महिला टीम के मैच में जमुना, संगम और नीलम का बेहतरीन प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा जिंक नगर में आयोजित इंटर जिंक टूर्नामेंट में सीएससी मैनेजमेंट और स्कूल टीचर्स के बीच हुए मैच में स्कूल टीचर्स की टीम ने रोमांचक मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हएु 37 रनों से मैच जीत लिया। जिंक स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में 16 ओवर 3 गेंदो पर सीएससी मैनेजमेंट की टीम 95 रनों पर आल आउट हो गयी। प्लेयर आफ द मैच एवं बेस्ट बेट्स मैन आफ टेनिस टूर्नामेंट जिंक स्कूल के विजय राव रहे उन्होंने 50 गेंदो में 45 रन बनाएं जिसमें 5 चौके शामिल थे। 

वहीं सीएससी मैनेजमेंट की टीम से दीपक सोपोरी ने 33 गेंदो में 6 चैको की मदद से 40 रन का योगदान दिया, लेकिन उनकी अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद मैनेजमेंट की टीम नही जीत पायी। फिमेल एम्प्लोयी और टीम राॅक के बीच हुए मैच में टीम राॅक की जमुना प्लेयर आफ द मैच रही। फिमेल एम्प्लोयी की टीम ने 66 रनों का स्कोर खडा किया, जिसके जवाब में टीम राॅक ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। टीम राॅक की जमुना ने 37 गेंदो में 4 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 31 रनों का योगदान दिया। संगम चौहान ने 30 गेंदो में 25 रन बनाए। 

इससे पूर्व वामन और एसएस कंपनी के बीच हुए फाइनल मैच में वामन के 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर 5 विकेट से जीत हांसिल की। एसएस कंपनी की ओर से एसएस बकुल ने 31 गेंदो में 32 रन जिसमें 4 चौके शामिल थे, सुरेन्द्र सिंह ने 12 गेंदो में 4 चैको की मदद से 18 रन बनाएं। एसएस कंपनी के राहुल दमामी ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। रोशन ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिये। 

बिजनेस पार्टनर के मैच में बेस्ट बेट्समैन केपीएस के देवीलाल, बेस्ट बाॅलर यूरोस्माइल के शंकर गोस्वामी, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट वामन के शंकर रहे। मैनेजमेंट एवं स्कूल के मध्य हुए मैच में बेस्ट बाॅलर नरेश आमेटा, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भावेश शर्मा रहे। वहीं महिला मैच में बेस्ट बाॅलर संगम और जमुना, बेस्ट बेट्समैन नीलम राठौड रही। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब जमुना को दिया गया। मैच के दौरान लोकेशन हेड दीपक सोपोरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष यूनिट वन इकाई प्रधान कमोद सिंह ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। 

आयोजन समिति के पीएस राठौड, दिलीप सिंह, जीएनएस चौहान, विनोद वर्मा, घनश्याम पुरोहित, विमल पण्ड्या, नरेंद्र गहलोत, इंद्रजीत सिंह भाटी एवं विजय राव ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। एसएस कंपनी के अशोक कुमार, आर के वाघेला, वामन से विरेन्द्र सिंह राणावत उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE