BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 8:02 pm
NEWS : जिंक नगर में इंटर जिंक क्रिकेट टूर्नामेंट समापन, लेदर बॉल में डार्क नाइट एवं टेनिस बॉल में सीएससी पैंथर ने जीती ट्रॉफी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर में पिछले सोलह दिन से चल रहा क्रिकेट महाकुंभ समाप्त हुआ। अंतिम दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए।टेनिस बॉल से हुए फाइनल मैच में सीएससी पैंथर का मुकाबला सीएससी ग्लेडिएटर्स के बीच हुआ जिसे सीएससी पैंथर्स ने 38 रन से जीत लिया।सीएससी पैंथर्स ने निर्धारित बीस ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए जिसमे इंद्रजीत सिंह ने 40 रन,तबिशखान ने 29 रन  बनाए। ग्लेडिएटर्स की टीम के कृष्ण दाधिच ने 30 रन बनाए परंतु ग्लेडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी।बोलिंग प्रदर्शन में पैंथर्स के श्रीनिवासन ने 16 रन देकर 3 विकेट,इंद्रजीतसिंह ने 22 रन देकर 2 विकेट एवम मयंक शर्मा ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।प्लेयर ऑफ दी मैच इंद्रजीतसिंह,बॉलर ऑफ द मैच श्रीनिवासन एवम फील्डर ऑफ द  मैच कृष्ण दाधीच रहे। पैंथर्स ने टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। टेनिस टूर्नामेंट में बॉलर ऑफ टूर्नामेंट जितेंद्र पारिक,बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट इंद्रजीत सिंह,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संदीप दुबे रहे।
लेदर बॉल के फाइनल मुकाबले  सीएससी लीजेंड्स एवम डार्क नाइट के बीच खेला गया।जिसमे सीएससी लीजेंड्स ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए। प्रमोद ओझा ने 52 रन एवम विशाल अग्रवाल ने 48 महत्वपूर्ण रन बनाए।जवाब में डार्क नाइट्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर खिताब जीत लिया। डार्क नाइट्स के पुष्कर सिदारा ने आतिशी पारी खेलते हुए 89 रन, मरविन जोसफ ने 31 रन बनाए।लीजेंड्स के योगेंद्र ने 2 विकेट और डार्क नाइट्स के पुष्कर ने एक विकेट लिया।
पुष्कर सिदारा प्लेयर ऑफ द मैच , मुनियन बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच एवम दीपक सोपोरी बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच रहे।
प्रमोद ओझा बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट,पुष्कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवम नरेंद्र सिंह गहलोत बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।समापन समारोह में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड टूर्नामेंट निदेशक दीपक सोपोरी,आयोजन समिति अध्यक्ष पायरो इकाई प्रधान कमोदसिंह,यूनियन फेडरेशन पदाधिकारी रणजीतसिंह भाटी,लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार, सीएसओ अनूप के आर ने पारितोषिक प्रदान किए।इस अवसर पर दीपक सोपोरी ने कहा की टूर्नामेंट अत्यंत सफल रहा उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई दी।उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की सभी टीम भावना से खेले।उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों और महिला खिलाडियों की अधिकतम भागीदारी की सराहना की।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन के चंडीप्रसाद, भरत कथीरिया,विशाल अग्रवाल,एसएस सोनी कोर कमेटी के अभिषेक पाठक,विमल पंड्या, पीएस राठौड़,दिलीप सिंह सिसोदिया,मंजीत सिंह,अक्षिता श्रीवास्तव,तरुण सोबेला,अर्जुनसिंह चौहान,सुनील दत्ता,अनुज प्रकाश गुप्ता,सुरजीत शेखावत उपस्थित थे।समापन समारोह का संचालन कमेटी के जीएनएस चौहान एवम नरेन्द्र सिंह गहलोत ने किया।इस अवसर पर अंपायर देवेंद्रसिंह पंवार,देवेंद्र यादव,पप्पू सिंह भाटी,विजय राव,कमेंटेटर महिपाल सिंह सिसौदिया,महिपालसिंह राठौड़,विनोद वर्मा,रवि त्रिवेदी को सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट योगदान के लिए सिविल के डीसी बलाई,क्लब के रमेश गुजर, इंदर सिंह, वरदी शंकर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह भाटी ने संबोधित किया। धन्यवाद आयोजन समिति अध्यक्ष कमोद सिंह ने दिया। टूर्नामेंट समापन की घोषणा लोकेशन हेड दीपक सोपोरी ने की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE