BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 5:48 pm
NEWS : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाई- आबिद कागज़ी, सभी वरिष्ठ नेताओं ने की सराहना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश कर गई भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 4 दिसंबर को झालावाड़ के चावली में प्रवेश किया था। भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में प्रवेश से लेकर हरियाणा में जाने तक कांग्रेस संघटन के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागज़ी ने ओर अपनी पूरी टीम के साथ भारत जोड़ों यात्रा में ऐतिहासिक कार्य किया। 

चाहे झालावाड़ जिले में स्वागत हो, कोटा में, बूंदी में, सवाई माधोपुर में, दोसा में और अलवर में सभी जगह आबिद कागजी की टीम अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत सत्कार किया। सभी जिलों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के होर्डिंग पोस्टर की भरमार थी और सड़कों पर आकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता आबिद कागज़ी के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत हुआ जो देखने को मिला भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान में खुद आबिद कागज़ी और राजस्थान भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी अब्दुल कलाम सहित लगभग 100 कार्यकर्ताओ के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से राजस्थान के झालावाड़ चावली बॉर्डर से लेकर हरियाणा के मुंडका बॉर्डर तक लगभग 459 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की पूरी यात्रा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग को मिला राहूल ग़ांधी, के सी वेणु गोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग को और उनके कार्यकर्ताओं को रास्ते भर बेहतर सम्मान दिया। 

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने की पूरी यात्रा में वार्तालाप भी की और राजस्थान में संगठन किस तरह कार्य कर रहा है उसके बारे में जानकारी भी ली और कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की। खुद राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागज़ी की राहुल गांधी से लगभग 4 से 5 बार हुई पूरी यात्रा में मुलाकात। यात्रा के अंत में सभी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चेयरमैन आबिद कागज़ी ने धन्यवाद दिया। 
भारत जोड़ो यात्रा के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता और आबिद कागज़ी पिछले 3 महीने से लगातार मेहनत कर रहे थे।     

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE