झालावाड़। बालाजी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता बंदा जागीर कामखेड़ा के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर हुकुम चंद मीणा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कई गांव की टीमें भाग लेगी।
शुभारंभ के अवसर पर ललित गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, दिनेश लोधा, अमरलाल मीणा फौजी, डॉ मुकेश मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सत्यनारायण मीणा, लखन मीणा ने बताया कि रोज टीमों के मैच खेले जाएंगे। जिसमें फाइनल में विजेता टीम को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जय अंबे क्रिकेट क्लब के द्वारा लहास में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुरुआत रामदयाल मीणा, राजू जैन, इंजीनियर हुकम चंद मीणा, सरपंच लालचंद कच्छावा, राम सिंह मीणा सरपंच अमृत खेड़ी आदि के द्वारा की गई।