BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 6:20 pm
NEWS : संभाग स्तरीय यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिताएँ सम्पन्न, इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिताओं में बालाजी पहलवानों ने जीते मेडल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर के खेलगांव स्टेडियम में 17 दिसम्बर को आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिताओं में बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान के महिला पुरुष पहलवानों ने 6 गोल्ड मेडल जीते। 

जानकारी देते हुए कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर ने बताया कि उदयपुर में आयोजित इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बालाजी कुश्ती एवं जुड़े प्रशिक्षण संस्थान में पहलवानों में पुरूष वर्ग के 55 किग्रा में देवीलाल पाल, 63 किग्रा में अभयसिंह चौहान, 65 किग्रा में नरेन्द्र गुर्जर एवं 79 किग्रा में लोकेश गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता वहीं महिला वर्ग के 65 किग्रा में प्रमिला गुर्जर, 72 किग्रा में कौशल्या गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। सभी पहलवानों का चित्तौड़गढ़ आगमन पर व्यायामशाला में क्षेत्रीय पार्षद रामगोपाल लौहार, टिंकू धामानी, भाजपा बेगूं नगर मण्डल प्रवास प्रभारी रवि विराणी, पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव रवि बैरागी के मुख्य आतिथ्य में रोहित बोरीवाल, व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर, कुलदीप शर्मा, राजकुमार गांछा, रणवीर सिंह राणा, आशीष माली, आशीष सुराणा, विरेन्द्र गवारिया ने विजेता पहलवानों का फूल-माला पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अंत में अध्यक्ष कैलाश आगाल ने सभी आभार व्यक्त किया।
--

कोरोना के प्रति आमजन रहें सजग और सतर्क, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष निर्देश, पढ़े खबर 
मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आमजन को एक बार फिर अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। नागरिकों से अपील है कि फेस-मास्क का आवश्यकतानुसार उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है , वे इसे लगवाने की पहल करें। मुख्यमंत्री चौहान ने चीन में कोरोना संक्रमण के सामने आ रहे प्रकरणों के संदर्भ में कहा कि प्रत्येक नागरिक को सावधान रहने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री चौहान स्वयं कोरोना पर नजर रखते हुए शासकीय तंत्र और नागरिकों के जागरूक बने रहने के लिये प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने व्यवस्थाओं के प्रबंधन की हर संभव कोशिश की और स्थितियों पर विजय प्राप्त की। सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। दिन-रात परिश्रम कर जन-प्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने संयुक्त प्रयासों से मुश्किल परिस्थितियों को सामान्य बनाया और संक्रमण को बढ़ने नहीं दिया। मध्यप्रदेश अनेक राज्यों के लिए उदाहरण भी बना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना नियंत्रण और व्यवस्थाओं के संबंध में 550 से अधिक बैठकें भी ली गईं। कोविड के नए वेरियंट की आहट को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी राज्यों को निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार आवश्यक उपायों और व्यवस्थाओं को लेकर सजग है। इन प्रयासों में कोई कमी नहीं रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE