BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2022, 7:36 pm
KHABAR : श्री तलाई वाले बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट टुर्नामेंट सम्पन्न, येलो साइन ने जीता फाइनल, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। तलाई वाले बालाजी मित्र मंडली द्वारा 4 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पद्मावती सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के गांवों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। 

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला येलो साइन बनाम अतरंगी प्लेयर्स के बीच खेला गया। जिसमें येलो साइन ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैन आफ द मैच हीरो रहे कप्तान लोकेश सुथार।  

टुर्नामेंट में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी, पार्षद सुनील सोनी, पार्षद राजेश भंडारी, एडवोकेट संजय नागोरी, पत्थर व्यवसायी अंकित हरसोरा, पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत मुख्य अतिथि के रुप में पधारे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद राशि भेंट की। विजेता टीम को 5100 रूपये नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन एवं उप विजेता टीम को 3100 रूपये नगद नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ की तरफ से दिया गया एवं सभी 15 मैचों के रोमांचक मुकाबले में जो खिलाड़ी मेन आफ द मैच रहे उन खिलाड़ियों को धाकड़ डेन्टल केयर के संचालक डॉ गोपाल धाकड़ की और से खिलाड़ियों के स्वस्थ निरोगी दांतो के लिए एक टूथपेस्ट एवं टुथब्रश दिया गया। पूरे टुर्नामेंट में कमेंट्री शुभम बन्ना परमार, एवं विक्की विश्वास द्वारा की गई एवं सभी मैचों की स्कोरशीट अभिषेक धाकड़ ने की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE