BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 7:47 pm
NEWS : इंटर डिस्ट्रिक्ट ओपन नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन, 12 जनवरी से 15 जनवरी तक पटना में आयोजित होगी प्रतियोगिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । इंटर डिस्ट्रिक्ट ओपन नेशनल प्रतियोगिता पटना (बिहार) हेतु जिले की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 12 जनवरी से 15 जनवरी तक पटना में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सूर्यप्रकाश गर्ग ने बताया कि स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम के ट्रेक एवं फिल्ड पर सम्पन्न प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 16 वर्ष आयुवर्ग 1600 मीटर दौड़ में सूर्यवीरसिंह भाटी, 14 वर्ष आयुवर्ग 600 मीटर में कुलदीप सिंह भाटी प्रथम एवं 600 मीटर में सत्यनारायण रेबारी द्वितीय रहे। 80 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक चौहान प्रथम, जीवन गायरी द्वितीय रहे। लम्बी कूद में जीवनलाल गायरी प्रथम, सोमेश मौड़ द्वितीय रहे। भाला फेंक में राहुल सुहालका प्रथम, राजूलाल द्वितीय रहे।

संघ के अध्यक्ष सोमेश त्यागी ने बताया कि बालक वर्ग 14 वर्ष आयुवर्ग 60 मीटर में गौरव कंजर प्रथम, हर्ष तेली द्वितीय, लोंग जम्प हर्ष तेली प्रथम, देवराज गाडरी द्वितीय, बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में अवनी कोठारी प्रथम, मोनिका लौहार द्वितीय, गोला फेंक में मोनिका लौहार प्रथम रहे। संघ सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में यूनिक आईडी धारक एथलिट ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE