BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 5:00 pm
KHABAR : कांग्रेसजन नववर्ष में प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का लेंगे संकल्प, जन संकल्प के साथ होगी नूतन वर्ष की शुरुआत, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। कल रविवार 01 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस जन सुबह 11.15 बजे गांधी भवन नीमच पर एकत्रित होंगे। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नववर्ष में मप्र में सरकार बदलने एवं कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे।

नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने बताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस जन संकल्प के साथ नववर्ष की शुरुआत करेगी। साथ ही नया साल-नई सरकार, नया साल-कांग्रेस सरकार और नया साल-कमलनाथ सरकार संकल्प लिया जायेगा।

मुकेश कालरा ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। किसानों को उपज की सही क़ीमत नहीं मिल रही है तो युवा बेरोज़गारी से परेशान है। आम आदमी महंगाई के बोझ से से दबा जा रहा है तो महिलायें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। छोटे व्यापारियों को के काम धंधे चौपट हो गये है। जीएसटी की मार से कोई वर्ग अछूता नहीं है। कांग्रेस पार्टी अन्य कई मुद्दों के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को हर स्तर पर उठायेगी। 

मुकेश कालरा ने संकल्प कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों से आवश्यक उपस्थित होने का अनुरोध किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE