BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : रेवली देवली के लाल ने फिर किया कमाल, क्रिकेट के इस टूर्नामेंट के फाइनल में बने मैन आफ द मैच, जिताया अपनी टीम को, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। जिले का रेवली देवली गांव हमेशा की भांति इस बार भी फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार खेल के मैदान में अपने शानदार खेल प्रदर्शन को लेकर हैं। परशुराम खेल समिति की ओर से अखिल भारतीय राष्ट्रीय मेनारिया समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता मैं रेवली देवली के शानदार प्रतिभा के धनी और कई जगह अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विजय नागदा द्वारा फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल में जीता कर अपनी टीम को ट्राफि जीता कर नए साल का तोहफा दिया। फाइनल मैच में मालवा टीम ने 12 ओवर में 144 रन बनाए वही जवाब में उदयपुर की सालेड़ा टीम ने 12 ओवर में 95 रन ही बना पाई। विजय नागदा ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल है और इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें फाइनल में मैन आफ द मैच का अवार्ड दिया गया । मालवा मेवाड़ की इस टीम में रेवली देवली गांव से  विजय नागदा, राहुल नागदा, राहुल नागदा कानाखेड़ा, नवलपुरा अभिषेक नागदा ,अक्षय नागदा ने के द्वारा भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया ।फाइनल में विजय नागदा यहीं नहीं रुके और अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर मात्र 3 ओवर में 25 रन देकर विपक्षी टीम के चार महत्वपूर्ण विकेट भी उखाड़े। उनके इस हरफनमौला खेल की बदौलत उन्हें रेवली देवली वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं प्रकाश मेनारिया इस टूर्नामेंट के सबसे अधिक विकेट लेने वाले बोलर रहे । 7 दिन चले इस टूर्नामेंट को लगभग 65000 लोगों ने देखा जिसको लेकर भी टूर्नामेंट आयोजकों को बधाई शुभकामनाएं दी गई। फाइनल में मुख्य अतिथि के बतौर मेनारिया समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मेनारिया उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE