BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 1:07 pm
KHABAR : खेल को खेल की भावना से खेलना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है- आंजना, गांव अचलपुरा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

नीमच। आंजना युवा शक्ति (आयुष) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 31 दिसंबर को छोटी सादड़ी पंचायत समिति के गांव अचलपुरा में संपन्न हुआ। आंजना समाज की छोटी सादड़ी व निम्बाहेडा तहसील की समाज की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को मंत्री उदयलाल आंजना के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। 

इस अवसर पर आंजना ने आयोजकों को व मेजबानी कर रहे अचलपुरा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपका प्रयास सराहनीय है आपने इस आयोजन को सफल बनाने में जो सहयोग किया और खेलकूद प्रतियोगिता को शानदार तरीके से टीमों में संतुलन बनाए रखा और टीमों ने भी अनुशासन का निर्वहन करते हुए खेल को अंजाम दिया इसके लिए आपको साधुवाद देता हूँ क्योंकि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इसमें कोई प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा नहीं होना चाहिए। 

इस अवसर पर शूटिंग वालीवाल प्रतियोगिता में मरजीवी की टीम विजेता व उप विजेता खेड़ा की टीम को घोषित किया गया तथा इनडायरेक्ट वालीवाल प्रतियोगिता में केसूंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मरजीवी की टीम को परास्त कर खिताब अपने नाम किया। ठीक उसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में सूबी की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा उन्होंने धूंआधार खेल का आगाज किया और अपनी प्रतिस्पर्धी टीम मरजीवी को परास्त कर यह स्पर्धा जीती। वालीवाल प्रतियोगिता में मरजीवी की विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार व ट्राफी तथा उप विजेता टीम खेड़ा को इक्या्वन सौ रुपए व ट्राफी पुरस्कार मंत्री आंजना के हाथों से वितरित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आंजना का गांव अचलपुरा वासियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल आंजना पूर्व प्रधान पंचायत समिति छोटी सादड़ी ने की। मुख्य अतिथि बतौर जगदीश आंजना उप प्रधान निम्बाहेडा, जगदीश फलोदरा गोपाल आंजना पूर्व प्रधान निम्बाहेडा, भरतलाल पिलावत डायरेक्टर दूग्ध डेरी संचालन समिति केसूंदा, विक्रम आंजना उप प्रधान छोटी सादड़ी पंचायत समिति उपस्थित थे।

सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा समाज के आराध्य देव भगवान श्री राजेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कमल व रामचंद्र आंजना ने संयुक्त रूप से किया और आभार विक्रम आंजना अचलपुरा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE