BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 3:53 pm
NEWS : प्रताप वॉलीबॉल स्टेडियम में यूनियन क्लब के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय शीतकालीन वॉलीबॉल शिविर सम्पन्न, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। यूनियन क्लब के तत्वावधान में प्रताप वॉलीबॉल स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय शीतकालीन वॉलीबॉल शिविर का समापन 3 जनवरी मंगलवार को संपन्न हुआ।
यूनियन क्लब के प्रवक्ता दिनेश सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं यूनियन क्लब सचिव ललित सेठिया ने क्लब की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लक्ष्मीलाल पोखरना एवं अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि आदि का शॉल ओढ़ाकर, माला पहना कर स्वागत किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान एवं जेपी ईनाणी थे। शिविर के समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी पूरी मेहनत और लगन से खेलें हम सभी आपके सहयोग के लिए तत्पर हैं। आप एक बेहतर खिलाड़ी बनकर चित्तौड़गढ़ जिला का नाम रोशन करें।
अध्यक्षता करते हुए लक्ष्मीलाल पोखरना ने कहा की जीवन मे अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है लक्ष्य के प्रति ईमानदार है तो इनका पालन आवश्यक है। समापन समारोह का संचालन एवं अतिथियों का आभार व्यक्त जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष एवं यूनियन क्लब के सचिव ललित सेठिया ने किया।
इस अवसर पर शिविर कोच तुषार कण्डारा को सम्मानित किया गया एवं शिविर में भाग लेने वाले लड़के लड़कियों को किट वितरित किए गए। शिविर में खिलाडियों को नए नियमों की जानकारी दी गई और खेल की बारीकियों से अवगत कराया। शिविर में सहयोगी रहे वरिष्ठ सदस्य इश्तियाक खान, दिनेश बोरदिया, कॉमरेड रमेश सेन, दिनेश खटीक, पन्नालाल आर्य, आरिफ कूका, मनीष सोनी, अंशु कंडारा, अंकित पाटीदार, संदीप जांगिड़, पिंटू लीबरो, कार्तिक खटीक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE