BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 11:59 am
KHABAR : भाजपा दक्षिण मण्डल का सुघोष अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का प्रचार पर हुई चर्चा, पढ़े हरिओम माली की खबर   

Share On:-

जीरन। भारतीय जनता पार्टी सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को आज जीरन नगर परिषद में सुघोष मण्डल अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग दिया गया। जिसमे प्रभारी आकाश सिंहल व जिला मंत्री ललीत ग्वाला, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहर सिंह जाट, महामंत्री शुभम शर्मा आईटी सेल प्रभारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सरस्वती माता जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके पश्चात प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। 

आईटी सेल प्रभारी आकाश सिंहल ने बताया कि हमें टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच व शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आम लोगों तक पहुंचानी है। प्रभारी ललीत ग्वाला ने कहा कि पहले के समय कांग्रेस सरकार में रोड की स्थित बहुत खराब थी और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर छोटे-छोटे गांव में पक्की सड़क बन गई है। कांग्रेस सरकार में बिजली तीन घंटा मिलती थी वो भी सही से नहीं मिल पाती थी उसमे भी बार बार कटौती हो जाती थी, लेकिन आज भरपूर बिजली मिल रही है। संबल योजना में गरीब से गरीब व्यक्ति की अकस्मात मृत्यु होने पर दो लाख की सहायता मिलती है वो गरीब व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी राहत होती है, भारतीय जनता पार्टी आज अनेक योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे व्यक्ति को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। 

मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा ने बताया कि सोशल मीडिया अपनी बात और अपने विचारों को रखने का एक ऐसा माध्यम है। जिसको कम समय में ही हजारों लोगों में भेज सकते हैं। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार की योजनाओं को हम अपने सोशल मीडिया भेजना है। 

कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मंडल महामंत्री शुभम शर्मा ने किया प्रशिक्षण शिविर के अंत में आभार बुथ मिडिया प्रभारी अवध किशोर शर्मा ने माना।

इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, पार्षद प्रतिनिधि विकास सुथार, दिलीप सुथार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन मुकदम, सुरेश नागदा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE