BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 6:41 pm
KHABAR : डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ सफाई कर सुंदर व स्वच्छ रूप प्रदान किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच । नीमच स्वच्छ हो नीमच स्वस्थ, हो इस मूल मंत्र को लेकर आम आदमी पार्टी निरंतर उद्यानों, सड़क किनारे एवं खेल मैदानों पर पसरी गंदगी को तिरंगा शाखा लगाकर स्वच्छता अभियान चलाकर नीमच को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगी हुई है। ताकि नीमच के आमजन स्वस्थ रह सकें। आज इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने नीमच शहर के एकमात्र स्टेडियम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में फैली गंदगी को साफ करने का अभियान चलाया। डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में एक छोटा सा जिम स्थित है। जिस पर वर्षा ऋतु के कारण कंटीली झाड़ियां अन्य विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे उग आए थे। जिन्हें आज आम आदमी पार्टी ने अपनी साप्ताहिक तिरंगा शाखा लगाकर उक्त जिम स्थल को साफ सफाई कर सुंदर व स्वच्छ रूप प्रदान किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि नीमच शहर में खेल मैदानों की जो दुर्दशा हो रही हैं उसे लेकर हमारे मन में टीस है और प्रशासन द्वारा ध्यान ना देने के कारण हम स्वयं हैं श्रमदान कर खेल मैदान को सुंदर स्वरूप प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि देश में नीमच का खेल के क्षेत्र में जो वैभवशाली इतिहास रहा है वह फिर से लौट आए।

आज की तिरंगा शाखा के अंतर्गत चले स्वच्छता अभियान में आम आदमी पार्टी के नवीन कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक सागर, तिरंगा शाखा प्रमुख बालचंद्र वर्मा, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष लविश कनौजिया, बवाना सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद गुजरिया एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिम स्थल को संपूर्ण रूप से स्वच्छ व सुंदर रूप प्रदान कर प्रशासन के लिए एक उदाहरण  प्रस्तुत किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE