BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 10:41 am
KHABAR : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ब्रजेश मित्तल को कांग्रेस में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे ये दायित्व, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी तैयारियो में जुट गई है। जनता के बीच मजबूत होने के साथ-साथ कांग्रेस ने संगठन को भी मजबूत करने का काम शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ स्वयं सभी जिलों में कांग्रेस के अच्छे नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहें है। बुधवार शाम 10 जिलों में जिला संगठन मंत्री की नियुक्ति कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रभारी संगठन चंद्रप्रभाष शेखर ने की है। नीमच जिले से कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री के पद पर ब्रजेश मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

कांग्रेस नेता ब्रजेश मित्तल अब प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत जिला प्रभारी के साथ संगठन एवं जिला कांग्रेस की गतिविधियों के संबंध में समन्वय स्थापित करेंगे। वहीं मित्तल जिले के सभी मंडलम, सेक्टर समितियों की बैठके कर आगामी विधानसभा चुनाव व कांग्रेस के अन्य कार्यों को लेकर उनके दायित्व तय करेंगे। 

गौरतलब है कि ब्रजेश मित्तल कांग्रेस में 45 साल से सक्रिय राजनीती कर रहें है, वे कांग्रेस के निष्ठावान और सक्रिय नेता में शामिल है। मित्तल अब तक कांग्रेस में एनएसयुआई अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष, महामंत्री प्रवक्ता व कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी के पद पर रहते हुए अपनी महत्ती जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन के प्रति निभा चुके है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE