BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 10:14 am
BIG NEWS : शरद यादव का निधन, एमपी की जबलपुर सीट से पहली बार चुनाव जीते, यहीं से ही किया ग्रेजुएशन, गुरुग्राम को फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम साँस, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। समाजवादी नेता शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इनका गुरुग्राम को फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। 

शरद यादव राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। दो बार मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए थे और एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव संभवतः पहले ऐसे राजनेता थे जो तीन राज्यों से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार लोकसभा के लिए चुने गए।

शरद यादव ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वर्ष 1974 में सिर्फ 25 साल एक माह सात दिन की उम्र में जीवन का पहला चुनाव लोकसभा का लड़ा और उसमें वे जीते। यह जबलपुर लोकसभा का उपचुनाव था। शरद यादव की लोकप्रियता का कमाल इस बात से लगा सकते हैं कि जबलपुर में देवा मंगोड़े वाले की दुकान में उनकी सबसे ज्यादा तस्वीरें लगी हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE