BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 12:01 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का डिकेन-रतनगढ़ दौरा संपन्न, भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर कई लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा-कांग्रेस देश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल बारी-बारी से राज्य और केंद्र में शासन कर रहे है। आजादी के 75 साल गुजर जाने के बावजूद भी आज जनता को मूलभूत सुविधाओं के रूप में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली सस्ती और आमजन को सर्व सुलभ त्वरित न्याय व्यवस्था और साथ ही सालों से निवास और खेती बाड़ी कर जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहे आम गरीब नागरिकों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

उक्त बातें आज आम आदमी पार्टी के रतनगढ़-डिकेन सदस्यता अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी और संगठन सचिव डॉ राजू पाल ने एक संयुक्त प्रेस नोट के माध्यम से कहते हुए आगे बताया कि देश में आज बढ़ती हुई महंगाई और भय भूख और भ्रष्टाचार के कारण देश में आज नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। साथ ही लोगों ने सदस्यता अभियान के दौरान बताया कि वह भाजपा की फूट डालो और राज करो, धर्म-जाति और फर्जी राष्ट्रवाद की राजनीति से वह तंग आकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

डिकेन के पवन दमामी ने अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होकर बताया कि वह सालों से जिस जमीन पर रह रहे हैं, जहां अपनी खेती बाड़ी कर रहे हैं उसका मालिकाना हक आज दिन तक हमको भाजपा-कांग्रेस नहीं दिला पाई है। इसके नाम पर सालों से हमारे वोट लेकर हमें भ्रमित करती रही है। दमामी ने आगे बताया कि हमें हर छोटे बड़े काम के लिए बार-बार नगर पंचायत के चक्कर काटने पड़ते हैं और वहां हमारा कोई काम नहीं हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE