BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 2:56 pm
KHABAR : आप पार्टी की आमसभा डोराना में संपन्न, केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगो ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। देश में भ्रष्टाचार चरम होने के कारण लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर हुआ है, इसे मजबूती देने के लिए आम आदमी पार्टी तत्पर है। मंदसौर विधानसभा के ग्राम डोराना में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद एवं सदस्यता जोड़ो अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा निकाली। इसमें कई जन अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हुए और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

आम सभा में जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, विधानसभा प्रभारी यशवंत धाकड़, जिला संगठन मंत्री विकास सोलंकी, मल्हारगढ़ विधानसभा प्रभारी संजय भेसावल, कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़, प्रकाश परमार, चैनसिंह सोनगरा, गोपाल धाकड़, बद्रीभाई नंदावता सहित कई साथियों ने सभा को संबोधित किया। 

कार्यकर्ता संवाद में सेक्टर प्रभारी राजेंद्रसिंह डोराना को नियुक्त किया एवं ग्राम समितियां गठित करने का दायित्व दिया, साथ ही कई नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इसमें मनोहरसिंह, अशोक कुमावत, ओमप्रकाश सेन, अनिल कुमा़वत, बद्रीलाल कुमावत, लोकेंद्रसिंह, प्रह्लादसिंह, भानुप्रतापसिंह, गणपतसिंह, दिनेश बारेठ, रमेश धनगर, रवि बारेठ, हरिसिंह, रोहितसिंह, शिवपालसिंह, दशरथसिंह, दिनेश सोलंकी, विवेक कुमावत, राजपालसिंह एवं राजेंद्रसिंह सहित पार्टी से जुड़े। इसमें ग्राम डोराना एवं भालोट के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE