BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 5:03 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संगम कार्यक्रम सम्पन्न, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ने किया सम्बोधित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। दिनांक 17 जनवरी नीमच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नीमच का जिला छात्र संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत ने जिले भर से आए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी बिना ढाल बिना खड़ग के नहीं मिली बल्कि भगत सिंह, चंद्रशेखर और सावरकर के समर्पण और बलिदान से मिली है। भारत सदैव समृद्ध, सुदृढ़ और समृद्ध देश रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। ईसवी सन पंद्रह सौ में विश्व व्यापार में भारत का 32 प्रतिशत योगदान रहा है। अंग्रेजों के पहले भारत के पास 34000 जहाजों का बेड़ा हुआ करता था। भारत आज फिर अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर है। भारत मां की जय का नारा पूरे विश्व में गूंज रहा है। 

प्रफुल्ल अकांत ने छात्र शक्ति से आह्वान किया कि सबको देश के लिए काम करना चाहिए। युवा नौकरी मांगने की बजाएं नौकरी देने वाले बने। छुआछूत की भावना को मिटा कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि मोची, सफाईकर्मी, कुम्हार सभी को बराबर का सम्मान दें। जिला छात्र संगम के उद्घाटन सत्र के बाद शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से निकलकर भारत माता चौराहा पर सभा में परिवर्तित हो गई। 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर प्रतिष्ठित व्यवसायी जम्बू कुमार जैन, मालवा प्रांत मंत्री राधिका सिंह सिकरवार, जिला संयोजक हरिओम माली, नगर अध्यक्ष गोविंद तवर, नगर मंत्री शुभम अहीर मंचासीन रहे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, सुनील कटारिया, निलेश पाटीदार, महेश न्याति खास तौर पर उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की छवि पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परिषद गीत भी गाया गया। संचालन अमन ने किया, आभार गोविंद तंवर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE