BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 6:26 pm
REPORT : भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण कुशवाह ने वात्सल्य भवन में ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले- कार्यकर्ता पद मिलने के बाद हो जाते हैं गायब, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण कुशवाह ने आज नीमच के वात्सल्य भवन में एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने पिछड़ा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी एवं समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन या मोर्चा में पद पाने की लालसा तो रखते हैं लेकिन पद मिल जाने के बाद काम करने की बजाय नदारद हो जाते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में यदि हमने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन निष्ठा के साथ नहीं किया तो लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। हमें देश और प्रदेश के लिए कार्य करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने में हमारी अहम भूमिका है। पार्टी ने हमें जो दायित्व दिया है उस भूमिका के निर्वहन के लिए हम हमेशा तैयार रहें। सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ भाजपा का ही अंग है। बूथ समितियों के माध्यम से निरंतर बैठक करें। लोगों से जोश खरोश संपर्क कर संवाद करें। सरकार की संबल योजना, उज्जवल योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं उनसे हमारा जीवंत संपर्क हो। ओबीसी मोर्चा के कंधे पर ज्यादा जिम्मेदारी है। 60 प्रतिशत आबादी नीमच जिले में ओबीसी लोगों की है। केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार बनाने में ओबीसी का बड़ा योगदान रहा है। बैठक में पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया टीम में 10 महिलाएं एवं 11 पुरुषों को शीघ्र नियुक्त करने की बात भी रखी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में धनगर,सोंधिया राजपूत, रावत मीणा,पाटीदार, बंजारा, ग्वाला, गुर्जर, धाकड़, कुशवाहा एवं अन्य ओबीसी समाज के के प्रमुखों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल,नवल गिरी गोस्वामी, रवि गोयल, देवी लाल पटेल आदि मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE