BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 12:58 pm
KHABAR : जावद और बिसलवासकला में ट्रेनों के ठहराव को लेकर कांग्रेस नेता रांका ने सांसद सुधीर गुप्ता एवं रेलवे के अधिकारियों से की चर्चा, पढ़े आशीष बैरागी की खबर

Share On:-

जावद। कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और लगातार जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते आये है । कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र के युवा और मजदूर समीपीय राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा में बड़ी तादात में कार्य करते हैं, बिसलवासकला के ग्रामीणों ने मंदसौर से उदयपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 05835, 05836 के ठहराव को लेकर कांग्रेस नेता प्रकाश रांका को अपनी समस्या से अवगत कराया था। साथ ही जावद में इंदौर-जोधपुर ट्रेन संख्या 14801, 14802 का जावद में स्टॉपेज था जिससे यात्रियों को सुगमता थी परंतु वर्तमान में इस ट्रेन का भी स्टॉपेज यहा नहीं हैं। 

प्रकाश जैन रांका के बताया कि जनता के हितार्थ पक्ष-विपक्ष नहीं देखा जाना चाहिए यह आमजनता से जुड़ा हुआ मुद्दा है इसलिए मैंने सांसद से बात की। उनसे आग्रह किया कि जावद, बिसलवासकला में ट्रेनों का स्टापेज शुरू कराने में सहयोग प्रदान करे। साथ ही पश्चिम रेलवे से जुड़े हुए अधिकारियों से भी मांग की और उन्हें जावद विधानसभा में इन स्टेशनों की उपयोगिता से रूबरू कराया। इस पर रेलवे विभाग ने जल्द ही अपनी ट्रेनों के ठहराव का भरोसा दिलाया हैं।

कांग्रेस नेता रांका ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जावद विधानसभा में गिने चुने रेलवे स्टेशन होने के बावजूद भी यहाँ ट्रेनों का नहीं रुकना दुर्भाग्य की बात हैं।  कांग्रेस पार्टी आमजन और गरीबो के मुद्दों पर हमेशा साथ खड़ी रही है और आगे भी साथ रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE