BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 10:56 am
KHABAR : बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता- सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा अजा मोर्चा के द्वारा शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहीद हेमू कालानी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आज सिंधी कालोनी चौराहे पर स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें वंदन किया गया। 

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहीद हेमू कालानी एक ऐसा विराट व्यक्तित्व हैं जिनके बारे में हमारी युवा पीढ़ियों को जानना चाहिए। हेमू कालानी ने अंग्रेजो की सप्लाय चेन तोड़ने के लिए मरूस्थल जाने वाली ट्रेन की पटरियो को उखाड़ने का निर्णय लिया था और जिस वक्त वे पटरिया उखाड़ रहे थे तब वे गिरफ्तार हुए थे साथ में उनके दो और साथी थे नंद और किशन और जब हेमू कालानी पकड़े गए, पुलिस और अंग्रेजो ने उन्हें प्रताड़ना दी और उनसे सिर्फ एक ही बात पुछी गई अपने दो और साथियो के नाम बताओ। आखिरी दम तक हेमू कालानी की जुबां पर दो ही नाम थे एक था रिच और एक था हथोड़ा। अपने जीवन के आखरी समय तक उन्होने यही दो नाम लिया और मृत्यू को ग्रहण कर लिया, लेकिन अपने साथियो का नाम नही बताया। यह बताता है कि बलिदानियों ने किस तरह देश के लिए बलिदान देकर देश को आजाद करवाया बलिदान कभी व्यर्थ नही जाता शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिलीं हमे ऐसे बलिदानियों को स्मरण करना चाहिए। 

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, मधुसूदन राजोरा, विनीत सेठिया, सभापति मनोहर मोटवानी, मोमू लालवानी, मनीष शर्मा, अजा मोर्चा के देवेंद्र यादव, परमानंद भाटी, राधेश्याम पंवार, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, विशाल व्यास, घीसालाल बैरवा, राहुल मांगरिया, संजय चंडालिया, हितेश राजौरा, तुलसीराम सिकलीगर, शौकिन पामेचा, जीतू तलरेजा, अरूण यादव, लाला यादव, दिपेश जंयत, हेमराज सिकलीगर उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने किया तथा अंत में आभार पुष्कर सिंह चौहान ने माना। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE