BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 1:04 pm
KHABAR : सीएम के आगमन को लेकर अधिकारियो की बैठक ले रहे भाजपा नेता- दिनेश राठौर, कांग्रेस नेता ने लगाए प्रशासन पर दबाव में काम करने के आरोप, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर   

Share On:-

मनासा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 जनवरी को नीमच आ रहे है। जिसकी प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियो की बैठक भाजपा के नेता ले रहे है। मनासा विधानसभा के कर्मचारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे है। 

उक्त आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस नेता दिनेश राठौर बताया कि मनासा विधानसभा का प्रशासन पूरी तरह भाजपा के दबाव में काम कर रहा है, क्या हालत है शिवराज सरकार के कर्मचारियों की। सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा नेता, सरकारी कर्मचारियों की बैठक ले रहे हैं। सीएम का दौरा प्रशासनिक कार्यक्रम है क्योंकि वो यहाँ जिले को बहुत सी सौगात देने आ रहे ना की भाजपा के कार्यक्रम में। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा के नेता अधिकारियों की बैठक ले रहे है तो लगता है कि ये कार्यक्रम भाजपा का कार्यक्रम है। 

राठौर ने आगे बताया कि कुल मिलाकर शिवराज सरकार में नीमच जिले का प्रशासन पूरी तरह दबाव में काम कर रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है की सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर सरकारी कर्मचारियों की बैठक भाजपा नेता ले रहे हैं। यें बहुत गलत है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सरकार में इतने मदमस्त हो चुके हैं की सरकारी कर्मचारियों की बैठक तक ले रहे हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE