BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 5:35 pm
REPORT : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर बैठक का आयोजन, पदाधिकारियों ने दी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा दमखम लगाकर जी जान से जुटी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता को जुटाया जा सके इसके लिए संगठन स्तर पर भी भारी मशक्कत की जा रही है। इसी सिलसिले में आज भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रणनीति तैयार कर कार्यों का विभाजन किया गया। यह लक्ष्य तय किया गया कि कार्यक्रम में नीमच नगर से 10,000 एवं कार्यक्रम में कुल 25000 लोगों को इकट्ठा किया जा सके।बूथ से लेकर वार्ड तक घर घर जाकर पीले चावल बांटकर लोगों में उत्साह पैदा करने का वातावरण निर्मित करने को लेकर बातचीत हुई। यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण मंत्रियों के भी आने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी हर हाल में मुख्यमंत्री के आगमन से पूरा राजनीतिक लाभ लेने की कवायद में जुटी है। इस कामकाजी बैठक में भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन,मोहन राणावत, पप्पू जैन, सुखलाल पवार, हेमंत हरित, संतोष चोपड़ा, सुनील कटारिया, विजय बाफना, मनीष चौरसिया, विनीत सेठिया, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मीना जायसवाल के अलावा  श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल,पंडित दीनदयाल मंडल, भाजपा के सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन योगेश जैन ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE