BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 6:27 pm
KHABAR : तुम मुझे खून दो-में तुम्हें आज़ादी दूंगा के नारे लगाकर कांग्रेसजनों ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश की आज़ादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को आज़ाद कराने वाले क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नमन किया।
नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने पुष्पांजलि कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर कहा की शिक्षित एवं समृद्ध परिवार में पश्चिम बंगाल के 24 परगना ज़िले में नेता जी का जन्म हुआ,गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी का त्याग कर देश को आज़ाद कराने वाले आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाई ।उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना की “जय हिंद”-तुम मुझे ख़ून दो-में तुम्हें आज़ादी दूँगा “नारे उनके द्वारा देश वासियो को उन्होंने दिये इन नारों ने देशवासियो में आज़ादी का जज्बा भरा। 
नीमच ज़िलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा गांधी जी उदार दल के नेता थे,वही सुभाष चंद्र बोस जोशीले क्रांतिकारी दल के नेता थे पर दोनों का मक़सद देश को आज़ाद कराना था नेता जी का मानना था कि अंग्रेज़ो को भारत से खदेड़ने के लिये सशक्त क्रांति की आवश्यकता है । नेताजी बोस 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुवें,आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते है ।पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर,राजकुमार अहीर,ज़िला महामंत्री ओम शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष नाथू सिंह राठौर,पार्षद योगेश प्रजापति पार्षद प्रतिनिधि इक़बाल हुसैन,शराफ़त खाँ,बृजेश सक्सेना,बलवंत यादव,साबिर मसूदी,रवि अम्ब,बृजेश मित्तल,कमल मित्तल,बब्ली तंवर,धर्मेंद्र परिहार,पृथ्वी सिंह वर्मा,बंसीलाल देवरिया,राजेंद्र नामदेव,बद्री आचार्य,इलियास क़ुरैशी,मनीष जाट,जिनेंद्र नागौरी,जावेद दुर्रानी,सलीम ख़ान,ललित शर्मा,विमल शर्मा,बालकृष्ण नैनवाया सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE