BREAKING NEWS
बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 12:41 pm
KHABAR : प्रदेश में भ्रष्ट शिवराज सरकार को उखाड़ कर आम आदमी की सरकार बनाना है- पंकज सिंह, आप के प्रदेश अध्यक्ष का नीमच दौरा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मीय वंदन किया। 

उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं सक्रिय साथियों को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में शिवराज सरकार पूरी तरीके से फेल है। चाहे युवाओं के रोजगार की बात हो, किसानों की कर्ज माफी की बात हो, बिजली पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात हो, हर मोर्चे पर शिवराज सरकार फेल है। नेशनल क्राइम रिपोर्ट कहती है कि मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न में प्रथम पायदान पर हैं, कुपोषण में मध्यप्रदेश की देश में स्थिति खतरनाक है, वहीं पर मध्य प्रदेश देश के भ्रष्ट राज्यों में शुमार है, ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता को आशा की एक ही किरण दिखाई देती हैं और वह है आम आदमी पार्टी। 

पंकज सिंह ने आगे कहा कि जनता भी अब समझ चुकी हैं की एक और दिल्ली की सरकार टैक्स के बदले बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ, महिलाओं को बस में फ्री यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, युवाओं को रोजगार और घर बैठे सरकारी सेवाएं दे कर भी   मात्र 75000 करोड का बजट होने पर भी फ्री की सारी सुविधाएं देने के बाद भी पूरे देश में दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जहां फायदे का बजट है। वहीं पर प्रदेश की शिवराज सरकार का 280 लाख करोड़ बजट होने पर भी 31 प्रतिशत कर्जे में अर्थात 80 लाख करोड़ का कर्जा प्रदेश सरकार के ऊपर है और जीडीपी का लगभग 11 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज शिवराज सरकार चुकाती है। जिसके कारण प्रदेश के हर नागरिक के ऊपर लगभग 47000 रूपए का कर्जा है और एक बच्चा अगर प्रदेश में जन्म लेता है तो वह भी 47000 रूपए का कर्जा लेकर इस प्रदेश में जन्म लेता है। 

पंकज सिंह ने कहा कि शिवराज मामा सिर्फ झूठी घोषणाएं करते हैं इनके द्वारा की गई लगभग 23000 घोषणाएं ऐसी हैं जो सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई हैं और धरातल पर उन्होंने मूर्त रूप नहीं लिया है। साथियों इन सब बातों को और दिल्ली और पंजाब के मॉडल को आमजन को बताना होगा और घर घर जाकर लोगों को समझाना होगा कि हम अगर फ्री की रेवड़ी देने के बाद भी फायदे में सरकार चला सकते हैं तो मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार फ्री की रेवड़ी ना बांटते हुए भी घाटे में क्यों चल रही हैं और 280 लाख करोड रुपए जनता के टैक्स के किन नेताओं की जेब में जा रहे हैं यह बताना होगा और हम फ्री की रेवड़ी बांटने के बाद भी फायदे में हैं। इसका एकमात्र कारण है कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ईमानदार हैं उनकी नियत साफ है और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी साथी कमरकस कर तन मन और धन से जुड़ जाएं और नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर आमजन को जन कल्याणकारी सरकार दे। मैं जानता हूं कि नीमच के क्रांतिकारी साथी निरंतर जनता की आवाज बनते हैं और हर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से अपनी बात मनवाते हैं। मैं नीमच के सभी साथियों को अभिनंदन करता हूं वंदन करता हूं और उम्मीद करता हूं की नीमच के कार्यकर्ता 2023 के चुनाव में तीनों सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में विजयश्री प्राप्त कर देंगे।

बैठक में संगठन विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और संगठन निर्माण को गति देने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित साथियों को दिए। बैठक उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वाटिका पहुंचे और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद कर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात मंदसौर के लिए रवाना हो गए।

बैठक में आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक सागर, संगठन मंत्री चंद्रसेन, तिरंगा शाखा प्रमुख बालचंद वर्मा, विधि प्रकोष्ठ के सत्यनारायण ओझा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जाकिर हुसैन एवं इब्राहिम पठान, महिला शक्ति की राजेंद्र कौर, शबनम कुरेशी, सुल्ताना बी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील नागदा, विशाल नागदा, जावद विधानसभा संगठन मंत्री डॉक्टर राजू पाल, उदयराम चौहान, शांतिलाल सोलंकी, जाकिर हुसैन, रमेश गुर्जर, बद्रीलाल मालवीय, मंगल लखावत, बाबूलाल मोंगिया, प्रह्लाद काबरा, नितिन, मीडिया प्रभारी अमर बंग एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE