BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 9:36 am
NEWS : आज का नव मतदाता भारत का भविष्य- अग्रवाल, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं का शहीद स्मारक पर किया अभिनन्दन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । भाजपा नव मतदाता अभियान के नगर संयोजक विशाल गर्ग ने बताया कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर नव मतदाता पंजीयन एवं अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल ने कहा कि आज का नव मतदाता आने वाले भारत का भविष्य है। विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत जैसे देश में भाजपा ने पुरे देश में सभी नव मतदाताओं का अभिनन्दन कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड एवं बुथ तक नव मतदाता अभियान का आयोजन किया जायेगा।

नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक रवि विराणी ने बताया कि आज जिले के 34 मण्डलों में नव मतदाता अभियान का आगाज कर सभी युवा साथियों का अभिनन्दन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना प्रेषित की एवं लोकतंत्र के इस उत्सव को जिलेभर में धुमधाम से मनाया गया।

गर्ग ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में 21 नव मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए अपने बुथ पर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
अतिथियों का आभार नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अभियान के भाजपा नगर मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी व विश्वनाथ टांक, जिला सहसंयोजक रेणु मिश्रा, विधानसभा सह संयोजक नीरज सुखवाल व राजकुमारी चावला, नगर सह संयोजक सुनीता अग्रवाल एवं महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष रश्मि सक्सैना उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE