BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 3:30 pm
KHABAR : शहर कांग्रेस के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ आगाज, घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ता करेंगे पार्टी को मजबूत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। शहर कांग्रेस नीमच द्वारा आज 26 जनवरी को बारादरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में भेजे गए 24 सूत्रीय आरोपपत्र का विमोचन किया गया। 

शहर अध्यक्ष मुकेश कालरा ने बताया कि यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चरणबद्ध ढंग से 2 माह तक कांग्रेसजनों द्वारा नीमच शहर में चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता 40 वार्डों में भ्रमण कर घर घर जाकर शिवराज सरकार के 18 साल की नाकामियों के बारे में आमजन को जानकारी देंगे। साथ ही 15 महीने तक सत्ता में रही तत्कालीन कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराएंगे। 

यहां बताते चलें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पिछले 140 दिनों से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो पैदल यात्रा पर हैं। कांग्रेस द्वारा दूसरे चरण में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। उद्देश्य साफ है-विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन को मजबूती से खड़ा करना और कार्यकर्ताओं की संलग्नता को अधिक प्रभावी बनाना। इसी के तहत आज वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस द्वारा अभियान की शुरुआत की गई। 

आज शुरू किए गए अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष महेश वीरवाल, तरुण बाहेती, अंजना राकेश सोनकर, शराफत हुसैन, सलीम खान, इकराम पहलवान, मोहम्मद हुसैन कारपेंटर, मोनू लोक्स, हरगोविंद दीवान, योगेश प्रजापत, अमर सिंह जयंत एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE