BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 12:02 pm
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। दिनांक 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। 
इसी परिप्रेक्ष्य में रतनगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा भी इस अभियान की शुरुआत की गई। 

रतनगढ़ ब्लॉक के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के समन्वयक प्रभारी गोविंद सिंह सांडा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा भारत जोड़ो समापन की ओर बढ़ रही है। इसके पश्चात राहुल गांधी द्वारा एक आयोजन पूरे देश में उनके नेतृत्व में 26 जनवरी के दिन शुरू किया गया। 26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागु हुआ था और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा इसी दिन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा उनके निर्देश पर नीमच जिले के हर ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। 

इसी प्रकार रतनगढ़ ब्लॉक के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बनाए गए समन्वयक प्रभारी गोविंद सिंह सांडा और अर्जुन बैरागी के द्वारा स्थानीय डाक बंगला रतनगढ़ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने सभी ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवाज उठाई और घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए निर्णय लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम बाल्दी द्वारा की गई। 

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, रतनगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा, यूसुफ भाई बोहरा, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, पूर्व पार्षद आजाद शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशचंद मंडोवरा, फिरोज हुसैन बोहरा, राजेंद्र कुमार प्रजापत, गुलाम नबी खान, मोहम्मद बोहरा नजमी, युवा कांग्रेस नेता कमल छपरीबंद, मोहम्मद बोहरा जाटवाला, शाहिद, आयुष सोनी, मुर्तुजा हुसैन, शाहिद हुसैन, सत्यनारायण तिवारी, रमेश शर्मा सांडा, अशोक माली, भंवरलाल कुमावत, गुड्डू भाई सब्जी वाला, अनुसूचित ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, डॉ कमल व्यास, शिवलाल नारदा, हामिद मंसूरी, शब्बीर भाई बोहरा कंटालिया, ताहिर अली डीकेन, चतुर्भुज सोलंकी, शब्बीर बोहरा, ताहिर अली राव, मोहम्मद सुलेमान, रशीद मोहम्मद, सुरेंद्रचंद्र सोलंकी जाट, इस्लाम भाई जाट, शंभूलाल कुमावत, शांतिलाल सोनी, फातमा, प्रीतम सोलंकी, अंकित शर्मा, जोहर राव बोहरा गांधी, मोहम्मद नूर खान गरवाड़ा, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE