BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 11:55 am
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेसी पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान के अंतर्गत जावद विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनांक 28 जनवरी को शाम को 7 बजे ग्राम चिरमी खेड़ा, भगवानपुरा के ग्रामीण जनता के बीच पहुंचकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में ग्रामीण जनता को बताया। 

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार थी तो 27000 किसानों की कर्ज माफी की। हजारों गौशालाओं का निर्माण करवाया। प्रदेश की जनता को 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली देकर सबसे सस्ती बिजली देने का रिकॉर्ड बनाया, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर मिलावट के जहर से राहत दिलाई, माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाकर प्रदेश में भू माफिया खनन माफिया, ब्लैकमेलर और अपराधियों से मुक्त मुक्ति दिलाई। 

पार्टी के नेताओ ने कहा कि ग्रामीण जनता से हम सब को एक बार फिर आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनाना है। किसानों का बाक़ी फिर से कर्ज मूल और ब्याज माफ करना है।हम सबको मिलकर मध्यप्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाना है और वर्तमान की किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। वर्तमान की भाजपा की निकम्मी सरकार की नाकामियों बहुत है। मध्य प्रदेश बलात्कार और यौन शोषण के मामले में लगातार 4 वर्षों तक पूरे प्रदेश में नंबर वन पर रहा है, मध्य प्रदेश सबसे अधिक गरीब राज्यों में शामिल है, मध्य प्रदेश का आदिवासी जिला अलीराजपुर देश का सबसे गरीब जिला बन चुका है। शिक्षा की बात करें तो 29 राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश 23 वें नंबर पर हैं। 

कांग्रेस के नेताओं ने आगे बताया कि देश में उत्तर प्रदेश और बिहार को छोड़कर मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 2.34 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। शिशु मृत्यु दर पर भी मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश में फसलों का क्षेत्रफल वर्तमान की भाजपा सरकार के कारण क्षेत्र पर लगातार घट रहा है। वही मांस और अंडे का उत्पादन भाजपा की सरकार बना रही है। मध्य प्रदेश में स्कूल और स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे महंगा पेट्रोल डीजल, सबसे महंगा वाहन, सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगी खाद्य सामग्री। यह भाजपा की सरकार यहां कोरोना योद्धा को नोकरी से निकाला जा रहा है। यहां के मध्य प्रदेश की सरकार के कारण शिक्षक नियुक्ति के इंतजार में आत्महत्या कर रहे है, और संविदा कर्मियों का कोई भविष्य नहीं है, इसलिए हम सबको मिलकर इस निकम्मी सरकार को आगामी विधानसभा में बदलते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ के नेतृत्व में लोकप्रिय और किसान हितेषी सरकार को बनाना है इसके लिए आप और हम सब अभी से कमर कस लें। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें फिर से कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ के नेतृत्व में फिर से लोकप्रिय कांग्रेस सरकार बनाना है जिससे वर्तमान की भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी होकर किसानों की जमीनें हड़पने का काम कर रही है। खडी फसलों पर जेसीबी चलाने का काम कर रही है। 

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मंडोरा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, मदन गुर्जर सरपंच भगवानपुरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतनारायण भीमावत, जगदीश सेन, मलकीत सिंह सरदार अल्पसंख्यक संभागीय महामंत्री, अर्जुन गुर्जर जनपद सदस्य, प्रभात बैरागी वकील, जाहिद पठान, रमेश गुर्जर, सोला बंजारा, कुशल कुमावत, ब्लॉक महामंत्री रमेश सोलंकी, जाहिद हुसैन, कादिर खान, बालचंद सोलंकी, चतुर्भुज सोलंकी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE