BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 12:23 pm
KHABAR : भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक तपोभूमि पर संपन्न, प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम की बनाई गई रुपरेखा, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। दिनाँक 28 जनवरी 23 को जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियो की बैठक भाजपा सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, प्रदेश सह संयोजक उज्जैन संभाग प्रभारी गजेंद्रसिंह सकलेचा, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक  दिलीप सिंह परिहार, सहकारिता के सह संगठन मंत्री विनोद गुर्जर, जिला नीमच के संयोजक सज्जन शर्मा के उदबोधन के सांथ सम्पन हुई।

मदनलाल राठौर ने अपने उदबोधन में आगामी कार्यक्रम को लेकर जो रूपरेखा बनी है वह उसमें फरवरी के आखरी सप्ताह में तीनों विधानसभा में सहकारिता प्रकोष्ठ का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किए जाएंगे एवं तीनो विधानसभा में प्रभारियों की घोषणा की जाएगी और सभी जिले के 13 मंडलों में 8 प्लस 1 की मंडल संयोजक की घोषणा की जाएगी। 1 सप्ताह में प्रत्येक साख संस्था में 5 आदमी की समिति बनाकर युद्ध स्तर पर हर किसान तक कैसे फायदा पहुंचे, कैसे किसानों मदद की जाए, इसकी रणनीति बनाई जाए। जून माह में वृक्षारोपण किया जाएगा। यह सारी बातें बैठक एजेंडे में शामिल कर आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, नारायणगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश रूपपुरा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाटीदार ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन मनीष भाटी एवं शैलेन्द्र ठाकुर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE