नीमच। भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन के निर्देशानुसार मंडल के शक्ति केंद्र 3 के वार्ड नं 7, 8, 9 के बूथ 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 47 के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ आदि ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का लाइव कार्यक्रम को देखा व सुना।
बैठक बरूखेडा रोड ग्वाल टोली में रखी गई है। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी सुनील कटारिया ने पार्टी सम्बन्धित और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। शक्ति केंद्र पर राकेश मालवीय, यतेंद्र सोलंकी, राहुल गौड, राजेन्द्र पटेल, रवि चौधरी, बापु चौहान, राजा सौहार, कमलेश चौधरी, राहुल साल्वी, बालकिशन चौधरी, रवि ओझा, राज चौधरी, हेमन्त चौधरी, अर्जुन चौधरी, राहुल गोड, शुभम चौहान, शहजाद, कमल सौहार, धनश्याम, अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश कसेरा ने किया एवं आभार शक्ति केंद्र सह संयोजक हरलाल चौधरी ने किया।