BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 12:43 pm
KHABAR : विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड वासियों ने भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में पार्षद को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच के वार्ड क्रमांक 18 ईदगाह के पास आरसीसी रोड निर्माण एवं नालियां व सीवरेज को लेकर भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री रईस हुसैन पटवा व चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में वार्ड पार्षद रूपेंद्र लॉक्स को एक ज्ञापन समस्याओं का हल करवाने तथा वार्ड वासियों को राहत प्रदान करने वार्डवासियों द्वारा सौंपा गया। 

वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि वार्ड नंबर 18 में पूरे वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण हो चुका है किंतु हम जिस जगह रहते हैं उस जगह अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। यहां की सीवरेज लाइनें भी अस्त व्यस्त व खराब हो चुकी है। साथ ही सीवरेज के अभाव में नालियों का पानी व गंदगी रहवासी क्षेत्र के आसपास फैलने से कई प्रकार की बीमारियों का अंदेशा बना रहता है, जिसे भी तुरंत हल करवाने को कहा गया। वार्ड पार्षद ने वार्ड के सभी जनता से रूबरू हो उनकी समस्याओं का हल नगर पालिका एवं प्रशासन से जल्द से जल्द करवाने के लिए आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता शकूर भाई मुल्तानी, जब्बार भाई मुल्तानी, शकील टेलर, मोहम्मद साहेब, जुबेर, मोहिन, मुन्ना, अब्दुल रशीद, आजम, जाकिर, आबिद वह सभी वार्डवासी उपस्थित हुए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE