BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 2:25 pm
KHABAR : भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, 05 फरवरी से होगा विकास यात्रा का शुभारम्भ, पढ़े खबर  

Share On:-

जीरन। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन में दक्षिण मंडल नीमच की कार्यसमिति की बैठक में नया बस स्टैंड बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमे मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, मंडल के प्रभारी जिला मंत्री ललित ग्वाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, उपाध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री किशन अहिरवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस मौके पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि पूरी विधानसभा में हर प्रमुख काम भाजपा की सरकार ने किया है। जीरन में कॉलेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  कृषि मंडी, तहसील भवन, टू लाइन हाईवे, औद्योगिक कॉरिडोर, सामुदायिक भवन में आवास प्रधानमंत्री घर-घर नल योजना ग्रामीण क्षेत्रों की पक्की सड़कें सहित अनेक विकास के काम भाजपा की सरकार ने किया है। संत श्री रविदास जन्मोत्सव 5 फरवरी से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के मार्गदर्शन में विकास यात्रा का शुभारंभ होगा। गांव-गांव घर-घर तक विकास यात्रा लेकर जाएंगे। 

जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बारीकी से संगठन व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचा कर अबकी बार 200 पार का लक्ष्य लेकर और अधिक भाजपा का वोट बैंक और बढ़ाने को लेकर बूथ स्तर और पेज प्रमुख तक बैठक कर विकास के कार्य जनता के बीच ले जाना है व बचे हुऐ कार्यों पूरा करने का हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्य में लगने का आह्वान किया। 

इस मौके पर जिला कार्यसमिति के सदस्य मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षद गण, सरपंच गण व पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शुभम शर्मा ने किया और आभार कमलसिंह राजपूत ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE