रतनगढ़। नगर युवा कांग्रेस रतनगढ़ द्वारा आज जावद की पावन धारा पर पधारे मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह (बाबा साहब) का नगर युवा कांग्रेस रतनगढ़ के साथियों सहित स्वागत किया गया। रतनगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की तस्वीर भेंट की गई। उनसे जावद विधानसभा के बारे में चर्चा के साथ रतनगढ़ आने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर इस युवा कांग्रेस नेता अर्जुन बैरागी, नानालाल चारण, युवा नेता कमल छपरी बंद, अंकित शर्मा कुलदीप तिवारी, श्रवण गुर्जर, हेमराज गुर्जर, आयुष सोनी, ताह राव बोहरा, शाम धाकड़, सरफराज नीलगर, मदनलाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, दयाल गुर्जर, भंवरलाल जटिया आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।