BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 5:52 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे और तीनों सीटें कांग्रेस जीतेगी- जयवर्धन सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन जनसेवा राजनीति में अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे और गुटबाजी से दूर रहेंगे। एकता के साथ कार्य करेंगे 15 साल में जो कार्य भाजपा नहीं कर पाई वह कार्य कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने 15 माह में ही कर दिया था 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली प्रदान की थी। कांग्रेस कार्यकर्ता योजना बनाकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए प्रयास करेंगे। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता योजना बनाकर इससे चुनाव में जिन मतदान केंद्र पर कांग्रेस को पराजय मिली थी उस पर अपना ध्यान फोकस करेंगे।कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे और नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटें इस बार कांग्रेस जीतेगी। यह बात जिला कांग्रेसी कमेटी द्वारा टाउन हॉल सभागार में आयोजित नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के पदभार ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही परिवर्तन करते हैं और कार्यकर्ता ही सरकार बनाते हैं। उज्जैन से पठानकोट तक पदयात्रा में नीमच जिले के कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसको नमन करते हैं उनका योगदान सम्मान योग्य कदम है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने पदयात्रा निकाली उनकी पदयात्रा का समापन 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ है और इसी दिन नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है गौरव की बात है। भाजपा ने अनेकों गुंडाराज कर सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। भारत जोड़ो यात्रा ने साबित कर दिया कि राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते राजीव गांधी के बेटे हैं। 

नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी मुजीब कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर परिश्रम किया तो अब की बार कार्यकर्ता हीरो बन जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता पद पर रहे तो सभी के साथ न्याय करें और जन सेवा के माध्यम से जनता के कार्य करें। मतदान पोलिंग सेक्टर मंडलम ब्लॉक जिला स्तर पर मतदान केंद्र की जिम्मेदारी को पूरी तरह से संभाल कर सेवा करेंगे तो इस बार चुनाव में कांग्रेस में भी परिवर्तन होगा। निष्क्रिय है उन्हें हटाया जाएगा और जो कांग्रेसी कार्यकर्ता परिश्रम कर सफलता दिला रहे हैं उनका प्रमोशन भी किया जाएगा। मध्यप्रदेश में अंडरकरेंट कांग्रेस की हवा चल रही है अबकी बार डेढ़ सौ पार होगी नीमच का योगदान भी उसमें शामिल रहेगा। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नीमच में और अधिक परिश्रम कर संगठन को प्रतिदिन एक घंटा प्रदान कर मजबूती प्रदान करना पड़ेगी। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के नेता भी चुनाव में भाग लेने नीमच जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होंगे तो भाजपा हमारे सामने कुछ नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित रहेंगे तो नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाता है। कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन को निष्पक्षता के साथ मजबूती प्रदान करें तो संगठन में पुनर्गठन भी होगा अच्छे लोगों को जोड़ने का प्रयास नए जिलाध्यक्ष करेंगे। 

चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा से संघर्ष जारी है भाजपा चरित्र की हत्या कर राजनीतिक हमला करती है भाजपा कांग्रेश के त्याग तपस्या से मुकाबला नहीं कर पाती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना गीत प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र नाहटा, नंदकिशोर पटेल पूर्व विधायक उमराव सिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, मधु बंसल, तरुण बाहेती, बृजेश मित्तल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर उज्जैन से पठानकोट तक राहुल गांधी की पदयात्रा में नीमच जिले से भाग लेने वाले ओमप्रकाश राव, भरत पाटीदार, कुलदीप सेन, रामेश्वर राव, देवेंद्र हंस वालों, मनीष बैरागी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाब सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जायसवाल, विजय शंकर शर्मा, जगदीश बोरीवाल आदि कांग्रेस जनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में सोमिल नाहटा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, मीना कुरील, परशराम सिसोदिया, राकेश सोनकर, मनोहर गुर्जर, महेंद्र मोनू लॉक्स, योगेश प्रजापति, पूर्व पार्षद धनराज लाला चौधरी, मुकेश पोरवाल, कमल मित्तल, महेश वीरवाल, बाबू सलीम, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल और आभार मनोहर अंब ने किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व शांतिलाल गोयल ने भारत फिर भरपूर बनेगा सहित विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE