BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 11:39 am
KHABAR : प्रदेश में शिवराज मामा ने बेटियों के लिए अनेक योजनाएं सौगात देकर उन्हें लाभान्वित किया- विधायक परिहार, भाजपा महिला मोर्चा ने लाडली लक्ष्मी सम्मान के साथ हितग्राहियों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच । भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में लाडली लक्ष्मी सम्मान एवं हितग्राहियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल के निर्देशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा पहले बेटी को अभिशाप माना जाता था किंतु जब से प्रदेश में शिवराज मामा ने बेटियों के लिए अनेक योजनाएं सौगात देकर उन्हें लाभान्वित किया। अब बेटी के पैदा होने पर खुशियां मनाते हैं। अब एक दौर वो आया है बेटी जन्म लेती है बोलते हैं लाडली लक्ष्मी आई है। मुझे भी लगता है जबसे शिवराज मामा ने सरकार आई है कोई माता-पिता दुखी नही होता है। बेटियों के लिए जन्म से विवाह तक की योजनाएं सरकार ने दी हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, महिला मोर्चा प्रभारी हेमलता धाकड, मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया, अरुणा तलरेजा, वार्ड पार्षद दारासिंह यादव, संतोष पंजाबी मंचासीन थे। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 बारे में बताया भाजपा सरकार ने गरीबों से लेकर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। इसके साथ ही देश भर में अनगिनत विकास कार्य किए है। संचालन ऋतु नागदा ने किया। 

इस अवसर पर उषा शर्मा, हेमलता परिहार, कैलाश कुंवर सिसोदिया, गायत्री नारानियां, सोनू सोनगरा, सोनाली जोशी, पिंकी जोशी, प्रभा ठाकुर, पूर्वा बाहेती, मंजू जोशी, और बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मीया व हितग्राही उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE