BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 6:02 pm
BIG NEWS : रेल बजट में संसदीय क्षेत्र को निराशा, नीमच-बड़ी सादड़ी नई रेल लाइन और नीमच-रतलाम दोहरीकरण के लिए मिली नाममात्र की राशि, पूर्व विधायक बोले- पांच साल और करना होगा इंतजार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। केंद्रीय मंत्री ने गत दिनों आम बजट के साथ रेल बजट भी प्रस्तुत किया है। इस रेल बजट में नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र को इस बार फिर निराशा ही हाथ लगी है। बजट में जो राशि जारी हुई है वह नाममात्र की है। यह बात पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू ने कही। उन्होंने बताया कि रेल बजट 2022-23 में रतलाम मंडल के नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र को कुछ खास नहीं मिला है। सांसद सुधीर गुप्ता की निष्क्रियता के चलते संसदीय क्षेत्र के लाखों यात्रियों को नीमच-बड़ी सादड़ी नई रेल लाइन और नीमच-रतलाम दोहरीकरण के लिए अब पांच साल और इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में जो बजट सामने आया है उससे तो यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं उक्त बजट में नीमच-रामगंज मंडी, नीमच-सिंगोली-कोटा और मंदसौर-सुवासरा नई रेल लाइन के लिए स्वीकृत सर्वे को आगे बढ़ाने के लिए और बघाना रेलवे ओवर ब्रिज के लिए कोई धनराशि जारी नहीं की गई है। वन्दे भारत ट्रेन की सुविधा भी नीमच, मंदसौर, रतलाम को अभी मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अमृत भारत स्टेशन के तहत जरूर कुछ यात्री सुविधा नीमच और मंदसौर रेलवे स्टेशनों को मिल सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE