BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 7:15 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठी बातों ओर दांवों से लगातार जनता को छल रहे हैं, कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने लगाया बड़ा आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जनता को छलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थापन प्रारूप की खामियों के कारण प्रभावित वर्ग में रोष फैलना स्वाभाविक था और अनीति भरे समाधान को जनता ने प्रारम्भ से ही पूरी तरह नकार दिया था । इसके बाद साढ़े पांच साल से व्यवस्थापन नियमों में न्याय संगत संशोधन के लिए प्रभावित जनता का संघर्ष जारी है । भाजपा ने इस पीड़ा को वोटों में बदलने की नीति के तहत वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव तथा जुलाई 2022 में नीमच नगरपालिका चुनाव में वादा किया था कि नीमच में भाजपा की जीत पर हर हाल में व्यवस्थापन नियमों में उचित संशोधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ।
जनता ने भरोसा किया और दोनों चुनाव में भाजपा  को  विजयी बनाया लेकिन जनता के साथ पुनः धोखा हुआ है।
 बंसल ने कहा कि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और एक बार फिर नीमच की जनता के समक्ष झूंठे वादे कर वोट बटोरने की गलत नीयत के कारण समस्या को जानबूझकर लटकाते हुए जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है । इस संदर्भ में एक ओर विधायक बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि हमने इस समस्या का हल किया और बाकी तथ्यों का भी हल करेंगे । दूसरी ओर क्षेत्र की प्रभारी मंत्री पूरी तरह से असत्य और गैर जिम्मेदार बयान दे रही है कि यह समस्या केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है । इसी के समानांतर नगर पालिका अध्यक्ष भी जनता से सुझाव आमंत्रित करने की नौटंकी कर रही है ।

गैरत बची है तो गलती कबूल कर अविलम्ब व्यवस्थापन नियमों में सुधार करें ----
बंसल ने कहा कि , नीमच की गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री , नीमच के विधायक , जिले की प्रभारी मंत्री और नगर पालिका अध्यक्ष की गैर जिम्मेदारी और व्यवस्थापन नियमों के निर्धारण में की गई गलतियां स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है अगर इन नेताओं में गैरत बची है तो गलती को स्वीकार करते हुए अविलम्ब व्यवस्थापन नियमों में सर्व स्वीकार्य संशोधन करवाना चाहिए । बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार की इस षड्यंत्र पूर्ण नीतियों से प्रभावित जनता को लगातार दमन और शोषण का शिकार बनते हुए देखकर कांग्रेस अब चुप नहीं बैठ सकती । शीघ्र ही इस संदर्भ में चरणबद्ध  प्रयास कर न्याय दिलाने की पहल करेंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE