BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 12:20 pm
KHABAR : भादवामाता मंडल में कल से प्रारंभ होगी विकास यात्रा, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा भादवामाता मंडल में कल 5 फरवरी को विकास यात्रा प्रारंभ होगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजना जन जन तक पहुंचे और धरातल पर पात्र हितग्राहियों को एवं जनता को लाभ मिले, इस उद्देश्य को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त रूप से विकास यात्रा निकाली जाएगी। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। 

जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास यात्रा के प्रथम पखवाड़े में नीमच जिले के भादवामाता मंडल को लिया गया जिसका का शुभारंभ कल 8.30 बजे भादवामाता से किया जायेगा। जोकि सावन, आमलीखेड़ा, उमाहेड़ा, बेलारी, बोरदियाकला में भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन के पश्चात आम सभा का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात बोरदीयाखुर्द, मांगरोल, लसूडी हाडा, पिपलियामिर्च, मुंडला, गुलाबखेड़ी, छायन, जोरावरपुरा, सेमली मेवाड़ में आमजनसभा एवं रात्रि विश्राम होगा। 

विकास यात्रा में नीमच-मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नीमच जनपद पंचायत की अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, भादवामाता मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, भादवामाता मंडल के  जनपद सदस्य रतन मलावत, चौसरबाई गरासिया, पहलाद भट्ट, शेरसिंह बोराना एवं सरपंचगण उपस्थित रहेंगे।

भादवा माता मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, समस्त मोर्चा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, व प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री देव दुर्लभ एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। 
उक्त जानकारी भादवा माता मंडल के महामंत्री नवलकृष्ण सुरावत, मुकेश मेघवाल, मंडल के मीडिया प्रभारी राजीव गरासिया मेलकी मेवाड़ ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE