BREAKING NEWS
KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 4:12 pm
BIG NEWS : बंटी आंजना गोलीकांड, कांग्रेस ने कहा भाजपा दुखद हत्या पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए मंत्री आंजना पर लगा रही अनैतिक और मिथ्या आरोप, कांग्रेस ने हत्या पर जताया दुःख, अनावश्यक राजनीतीकरण की निंदा, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केसुन्दा के निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की दुखद हत्या एवं इस हत्या को भाजपा सहित कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राजनीतिक रंग देते हुए अनावश्यक रूप से छोटीसादड़ी उपप्रधान विक्रम आंजना का नाम लेकर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धुमिल करने का कुंसित प्रयास किया जा रहा है जिसकी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में भर्त्सना कि है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की निम्बाहेड़ा और छोटीसादड़ी इकाई ने इस हत्याकांड पर दुःख जताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पिछले 4 सालो में लगातार प्रयास किए है की क्षेत्र में अराजकता समाप्त हो और गुंडागर्दी का खात्मा हो जिसमे वे सफल भी रहे है। परंतु गत दिनों बंटी आंजना की दुखद हत्या को भाजपा द्वारा राजनीतिक रंग देने और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छोटीसादड़ी उपप्रधान विक्रम आंजना का अनावश्यक नाम उछाल कर मंत्री उदयलाल आंजना की सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है जो कतई स्वीकार्य नही है।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, पूर्व प्रधान गोपाल आंजना, निम्बाहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष सुभाशचंद्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, छोटीसादड़ी प्रधान सपना मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष फातिमा बोहरा, उपाध्यक्ष सीमा उपाध्याय, निम्बाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत धाकड़, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत आंजना, निम्बाहेड़ा निवर्तमान नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी, छोटीसादड़ी निवर्तमान नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश धाकड़, आजाद जाट, विक्रम अहीर, सूर्यपाल सिंह सोलंकी, जीवन आंजना, पिंकेश जैन, गुलाब धाकड़, निर्मल पारिख, यशवंत जाट, राहुल पाटीदार, जगदीश मीणा, निम्बाहेड़ा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्रप्रताप सिंह जादोंन, छोटी सादड़ी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल धाकड़, नगर अध्यक्ष सुमित चपलोत ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की भाजपा सहित कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या जैसी दुखद घटना का भी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। छोटीसादड़ी उपप्रधान विक्रम आंजना का नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में उछाल कर सहकारिता मंत्री आंजना की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए भाजपा एवं असामाजिक तत्वों द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे है, बिना तथ्यों के केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह की बयानबाजी किसी भी नागरिक को स्वीकार नहीं है। हम बंटी आंजना की दुखद हत्या और इस पर हो रही अनावश्यक राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा करते है। इस घटना से संपूर्ण क्षेत्रवासी दुःखी है और सभी कांग्रेसजनों की संवेदना मृतक के परिवार के प्रति है। मंत्री आंजना ने उच्च अधिकारियों एवं प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है कि इस हत्या में संलिप्त सभी अपराधियों की धरपकड़ जल्द से जल्द हो और इस मामले की तह तक जाकर सभी पहलू उजागर किए जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE