BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 5:57 pm
BIG NEWS : प्रदेश में भ्रम फ़ैला कर झूमलेबाज़ी कर रहीं भाजपा की शिवराज सरकार- डॉ साधो, कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, व्यापारी, किसान, मजदूर, महिला और शोषित कर्मचारियो की समस्या को अलग-अलग समय में सुना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की जनता में भ्रम फ़ैला कर झूमलेबाज़ी की सरकार शिवराजसिंह चला रहें हैं। शिवराज की सरकार सौदेबाजी की सरकार हैं, ऐसी सरकार कभी जनता की हितैषी नहीं हो सकती हैं। ओवैसी और झाड़ू वाली आप पार्टी भाजपा की बी पार्टी हैं, जहां भी कांग्रेस मजबूत होती हैं। वहां इन बी पार्टी के लोगों को भेज कर जनता को बहलाया फुसलाया जाता हैं, लेकिन अब जनता शिवराज सरकार की झूठी और खोखली सरकार को समझ चुकी हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब प्रदेश की जनता देगी, यह बात पूर्व मंत्री, वर्तमान महेश्वर विधायक व कांग्रेस की नीमच मंदसौर वचन पत्र प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी साधो ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 

साधो ने यहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा हैं, डॉ विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की सड़कों पर उतर कर आम जनता के मन की बात की हैं। लेकिन सर्वोच्च पद पर बैठे पीएम मोदी सिर्फ अपने ही मन की बात कर रहे हैं। विजयलक्ष्मी साधो ने जिले की प्रभारी मंत्री ऊषा ठाकुर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगला-बगीचा समस्या का समाधान प्रदेश सरकार को करना हैं। लेकिन जिले की प्रभारी मंत्री को यही नहीं पता की इस समस्या का समाधान करेगा कौन, ऐसे में भाजपा के नेता वर्षों से नीमच के बंगला-बगीचा रहवासियों के साथ भी छल कर रहें हैं। 

बैठक की शुरुआत गांधी भवन में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। जिसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साधो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने दिया। जिसके बाद मुख्य रुप से विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधो ने संबोधित किया। संबोधन के पश्चात गांधी भवन में सुश्री साधो ने व्यापारी, किसान, मजदूर, महिला और शोषित कर्मचारियो के साथ अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उनसे वचन पत्र में शामिल करने लिखित सुझाव लिए। डॉ विजयलक्ष्मी साधो ने सभी से चर्चा में आश्वासन दिया कि आपके सुझाव पर मंथन कर उसे वचन पत्र में शामिल किया जाएगा और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनते ही उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 

बैठक में साधो के साथ जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, मधु बंसल, ब्रजेश सक्सेना, राकेश अहीर, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेश यादव, मुकेश कालरा, मंघेश संघई आदि मंचासीन थे। 
कार्यक्रम का संचालन कमल मित्तल ने किया व अंत में आभार रणजीत सिंह तंवर (बबली) ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य वर्गों के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE