BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 6:24 pm
KHABAR : मंदसौर में 5 फरवरी से निकलेगी विकास यात्रा, 08 फरवरी तक शहर के वार्डो में होगा संपर्क, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 04 फरवरी को भाजपा मन्दसौर कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद, विधायक और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी का संगठन सब मिलकर 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में विकास यात्रा निकाली जाएगी। मंदसौर शहर का जो कैलेंडर बना है वो 10-10 वार्ड 5 तारीख से लेकर 8 तारीख तक हम मन्दसौर शहर में रहेंगे। विभिन्न मार्गो का रूठ हमने तय कर लिया है। संजय गांधी उद्यान से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हमारी यात्रा प्रारंभ होगी। दिनभर पूरे क्षेत्र में हम जायेंगे। यात्रा के बीच मार्ग में आने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। यात्रा के दौरान पात्र हितग्राही के आवेदनों की प्रक्रिया को पूरी करेंगे और उनको लाभान्वित करेंगे। 9 फरवरी से लेकर मन्दसौर जनपद पंचायत के मन्दसौर विधानसभा क्षेत्र में 25 फरवरी तक हम भ्रमण दौरा करेंगे जिसमे सारे प्रशासनिक अधिकारी साथ रहेंगे सब मिलकर इस विकास यात्रा का आगाज करेंगे। 

सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि बहुत ही सुन्दर है कि भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है, उससे देश के करोड़ों जनता के साथ हमारे क्षेत्र में भी खुशियां है।  विशेष रूप से सहकारिता के क्षैत्र में परिवर्तन है। सहकारी समितियों के आगे नवाचार करने के मौके मिलेंगे। सेल्फ, हेल्प ग्रुप हजारों महिला को स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी। मन्दसौर को मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज आने की संभावनाएं बड़ गई है। लगभग 600 करोड़ रुपए से अधिक रेल्वे को ही सौगात मिली है इसलिए संसदीय क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। प्रधानमंत्री आवास का बजट पड़ा है इसलिए प्रधानमंत्री आवास ज्यादा से ज्यादा बनेंगे। जल से नल-नल से जल यह एक बड़ा अभियान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE