BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 8:11 pm
KHABAR : नीमच में खुले श्रम न्यायालय, श्रमिको के लिए नया सवेरा योजना को कांग्रेस के  वचन पत्र में शामिल करने के लिए दिया सुझाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अपना वचन पत्र तैयार कर रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नीमच तथा मंदसौर जिले के लिए पूर्व मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो को प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच में साधो ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा की तथा वचन पत्र के लिए  अपने सुझाव दिए। 

राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष भगत वर्मा ने दस सूत्रीय सुझाव पत्र डॉ विजयलक्ष्मी साधो को दिए गए, वचन पत्र में शामिल करने लिए इंटक व्दारा सुझाव दिया गया कि नीमच में श्रम न्यायालय खोला जाना चाहिए। इसकी एक लंबे समय से मांग की जा रही है। अभी वर्तमान माह में दो बार लिंक कोर्ट लगती है, मुख्य कोर्ट  मंदसौर में है। विक्रम सीमेंट, विद्युत मंडल, ओपियम फैक्ट्री, तथा अन्य निजी उद्योग में मजदुर हजारो की संख्या में काम करते है। इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थाई श्रम न्यायालय की आवश्यकता है। इसी प्रकार श्रम अधिकार के तहत नया सवेरा योजना फिर लागू हो। श्रम सलाहकार परिषद का गठन हो, शासकीय महाविद्यालय मे कार्यरत अतिथी विद्वानो को रोस्टर के अनुसार नियमित करने कि नीति बनाई जाए, विद्युत पेंशनर्स संघ नीमच ने भी अपनी समस्याओ को वचन पत्र में शामिल करने के लिए घोषणा पत्र प्रभारी को सुझाव पत्र दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE