मल्हारगढ। नगर परिषद मल्हारगढ में नई परिषद के गठन के बाद पूर्व नगर परिषद शिक्षा सभापति अभिषेक मुजावदिया को क्षेत्रीय सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। सभी शुभचिंतको ने अभिषेक को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी हैं।