BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2023, 4:56 pm
KHABAR : कांग्रेस ने दिया एसबीआई के सामने धरना, अडाणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को राज्यस्तरीय आन्दोलन की शुरुआत करते हुए धरना प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में धरना दिया। 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में गिरावट के बाद एलआईसी और एसबीआई के निवेश को लेकर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। रतलाम में भी कांग्रेस नेताओं ने एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एलआईसी और एसबीआई के अडानी समूह में निवेश का विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात की वजह से एलआईसी के 29 करोड़ पालिसी धारक और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारक चिंतित है। कांग्रेस ने इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इन संस्थाओं से जोखिम भरा निवेश करवाया है। 

कांग्रेस ने प्रदर्शन के माध्यम से सवाल खड़ा किया कि देश को अडानी, अम्बानी कर्ज लेकर देश को डुबो रहे है। 40 हजार करोड़ का घोटाला होने पर भी सरकार चुप है। बावजूद इसके मोदी और शाह इन दोनों बेटों पर कार्यवाई नही करते हुए उन्हें पाल रही हैं। विधायक भूरिया ने कहा रंगा और बिल्ला अपनी मनमर्जी कर रहे है। जबकि अम्बानी और अडानी पर कार्यवाई कर उन्हें जेल में डालना चाहिए। प्रदर्शन को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शांतिलाल वर्मा, सहित कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित किया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन शहर एसडीएम कृतिका भीमावत ने धरना स्थल पर पहुंच कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE