BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 12:01 pm
REPORT : आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का चुनावी प्रशिक्षण संपन्न, 2023 के विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतारेगी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने जा रहे 2023 के चुनाव में पूरे दमखम से 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जिसकी प्रगति भी अब दिखाई देने लगी है और आप सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रशिक्षण दे रही है। जिसके लिए केंद्रीय साथी प्रत्येक विधानसभा में जाकर प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि पूरे मध्यप्रदेश में संगठन के नवनिर्माण के साथ ही चुनावी माहौल बनाया जा सके। 
ऐेसा ही एक प्रशिक्षण शिविर नीमच विधानसभा के सक्रिय साथियो के लिए महू रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमे दिल्ली से पधारे सूरज वर्मा एवं नवीन कुमार अग्रवाल ने आप साथियो को संगठन निर्माण करते हुए प्रत्येक गांव ,प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समितियां बनाने एवं चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया।  प्रशिक्षण के दौरान आप साथियो के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवाकर सदस्य्ता अभियान का शुभारम्भ किया गया। आप साथियो को निर्देश दिया गया की आप का प्रत्येक साथी समयदान देते हुए गांव की चौपाल तक पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाये और अधिक से अधिक लोगो को आप की विचारधारा को समझाकर  पार्टी से जोड़े।  साथ ही इस अवसर पर पार्टी द्वारा जारी झंडा अभियान के अंतर्गत सक्रिय साथियो के घरों संस्थाओं पर एक एक झंडा लगाने का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया। 
प्रशिक्षण शिविर में आप के अशोक सागर ,बालचंद वर्मा , नरेंद्र पाटीदार ,विशाल नागदा ,सुनील नागदा ,लविश कनौजिया , सुल्ताना बी , गुड्डी बाई , बंसीलाल ऐरेन ,हामिद भाई , कंवरलाल गायरी , बाबूलाल गायरी , जाकिर बांगर , हैदर अली , कंवरलाल गुर्जर , प्रकाश मेघवाल , उडेलाल चौहान , किसनलाल सोलंकी , अभिषेक नायक ,देवीलाल सुनिया , शांतिलाल नायक ,ओमप्रकाश पाटीदार मोहनलाल धानुक, पी के हुसैन एवं अन्य आप साथीगणो ने प्रशिक्षण में सहभागिता दर्ज करवाकर प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE